Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस के ASI ने किया रक्तदान, ICU में भर्ती गर्भवती महिला की बचाई जान

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी अधि0/कर्म0गण को अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ आवश्यकता के समय जनमानस की सहायता कर मानवीय कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया है।

बल्ड ग्रुप O NEGATIVE रक्त की पड़ी जरूरत

दिनांक- 01.06.2023 को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा ICU में भर्ती एक गर्भवती महिला के परिजन द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में सूचना दी कि उक्त गर्भवती महिला को बल्ड ग्रुप O NEGATIVE रक्त की आवश्यकता है। उक्त बल्ड ग्रुप हॉस्पिटल में भी उपलब्ध नही है तथा काफी प्रयास के बाद भी नही मिल पा रहा है सहायता हेतु निवेदन किया गया।

निभाया मानवता का फर्ज

उक्त सूचना पर जनपद मुख्यालय में तैनात O NEGATIVE ब्लड ग्रुप वाले पुलिस कर्मियों की जानकारी की गयी तो पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात अपर उ0नि0 नवीन चंद्र पाठक का ब्लड ग्रुप O NEGATIVE होना ज्ञात हुआ है। जिस पर उनसे सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा तत्काल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज की सहायता हेतु सहर्ष रक्त दान कर मानवता का फर्ज निभाया गया।

उत्तराखंड पुलिस की सराहना की

गर्भवती महिला के पति गणेश नयाल द्वारा इस अमूल्य रक्त दान के लिए अपर उ0नि0 नवीन चंद्र पाठक का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना की गयी।

Exit mobile version