Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘करें योग रहें निरोग’: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में छात्राओं को कराया एडवांस योग आसनों का अभ्यास

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज शुक्रवार को तहसील प्रभारी मंजू जोशी के संयोजकत्व व पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में महिला पंतजलि कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई।

छात्राओं को दी योग की जानकारी

इसमें करें योग रहें निरोग , योग , यज्ञ- हवन, प्रणायाम, को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम जारी रखते हुये राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में आयुर्वेद एवं अपनी संस्कृति की विरासत की जानकारी देते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य लीला संगेला जोशी द्वारा छात्राओं एडवांस योग आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सुचारु व सफल बनाने हेतु परिचर्चा संस्थान परिवार से की गई । अनेक प्रकार के आसन प्राणायाम विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचारों बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी माया भोज ,मंजू नेगी , अर्चना कोठारी ,रूचि दूबे, कमला बिष्ट, आशा भोज, तुलसी सिराडी पंतजलि की पदाधिकारी बहने सम्मिलित रही। इस बैठक में विजया वर्मा ,मोनिका जोशी आशुतोष अनीता सचिन जोशी सरफराज आलम आदि शिक्षकों के साथ समस्त छात्राओ ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुये दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version