Site icon Khabribox

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 02/06/2023 को‌ दन्या में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना दोपहर को दन्या पुलिस को मिली।

खाई में गिरी कार

जिसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह पुलिस बल को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे। बताया गया कि सुआखान से धसपड़ के बीच एक कार दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई में गिरी है। जिसमें यात्री फसे हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा रूपू गधेरा सड़क से करीब 100 मीटर खाई में उतर कर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 01c 1712 आल्टो कार में फंसे घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया।

गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर किया रेफर

घायल यात्रियों को मौके पर मौजूद वाहनों की मदद से प्राथमिक उपचार हेतु chc धौलादेवी दाखिल करवाया गया। घटना से एक बालिका यात्री को गंभीर चोट आई है। अन्य को हल्की चोट है। जन हानि से बचाव है। जिसमें बताया गया कि चालक द्वारा नींद की झपकी आने से कार खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि वाहन हल्द्वानी से दन्या की ओर जा रहा था। वहीं गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी सामान्य घायलों का उपचार CHC सेंटर में चल रहा है।

घायलों का विवरण

1 चालक शंकर सिंह गैरा पुत्र राम सिंह
2- मोहन सिंह गैड़ा पुत्र त्रिलोक सिंह 40 वर्ष हल्की चोट,
3- प्रेमा पत्नी मोहन गैड़ा 35 वर्ष हल्की चोट,
4- कुमारी वैष्णवी 13 वर्ष गंभीर चोट,
5- कुमारी हेमू 10 वर्ष हल्की चोट,
6- हर्ष 8 वर्ष हल्की चोट। निवासी गण कस्बा दन्या जनपद अल्मोड़ा।

Exit mobile version