Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निशुल्क हृदय रोग शिविर का हुआ आयोजन, 125 मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के डॉ. एसएन हास्पिटल एंड हार्ट केयर सेंटर में रविवार को वृहद नि:शुल्क हृदय रोग शिविर लगाया गया।

शिविर का आयोजन

इसमें कुल 125 हृदय रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामश दिए गए। वहीं अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से आयोजित शिविर संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

Exit mobile version