Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 08 जून को अल्मोड़ा भ्रमण पर आ रहे हैं सचिव रविनाथ रामन,यह रहेगा कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सचिव उत्तराखंड शासन, विद्यालयी शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रविनाथ रामन अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं।

देखें कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार रविनाथ रामन आठ जून को अल्मोड़ा जिले के भ्रमण आ रहे है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि सचिव अल्मोड़ा पहुंचने के बाद विपिन त्रिपाठी कुमाऊ इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नॉलाजी, द्वाराहाट का निरीक्षण और बैठक करेंगे। इसके बाद वह तीन बजे रानीखेत पहुंचकर राइंका रानीखेत में जनपद अल्मोड़ा के अधिकारियों के साथ प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रमुख ध्वजवाहक कार्यक्रम और जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, एआरएलएम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हर खेत को पानी, पीएम पोषण मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Exit mobile version