Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गर्मी बढ़ने के साथ धू-धू कर धधक रहें जंगल, वन संपदा को हो रहा नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जून का महीना है। जिसमें लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में फिर से आग की घटनाएं सामने आ रही है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

आग से धधक रहें जंगल

बीते कल रविवार को हल्की बारिश हुई। जो जंगलों के लिए राहत बनकर बरसी, लेकिन इससे पूर्व ज्योली और इससे देर रात तक स्याली धार से सटे जंगल धधक गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह विभिन्न स्थानों में जंगलों की आग के धुएं से धुंध छाई रही। हालांकि, दोपहर बाद हुई वर्षा जंगलों की आग के लिए राहत बनी। लेकिन वर्षा रुकने के बाद फिर से जंगलों के लिए खतरा बना हुआ है। आग की घटनाओं से वन‌ संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।

Exit mobile version