Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल के तत्वाधान में नंदा देवी मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वधान में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नंदा देवी मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

नियमित योग करने से स्वस्थ रहता है मस्तिष्क-

इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन बना दिया है। जिस दिन पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग विद्या के माध्यम से भारतीय संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर उपस्थित जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए हमें अपनी नियमित जीवन में योग को अपनाना चाहिए। योग कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री महेश नयाल ने आज ने कहा कि आज अल्मोड़ा जिले के पूरे 23 मंडलों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा की योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम के विचार को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है ।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल जिला महामंत्री महेश नयाल जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी नगर महामंत्री मनोज जोशी संजय साह महिला मोर्चा जिला मंत्री लीला बोरा नगर उपाध्यक्ष बीना नयाल महिला मोर्चा जिला मंत्री रेखा आर्य अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह मनीष जोशी वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजीत भंडारी पीसी रावत पूर्व नगर अध्यक्ष महेश बिष्ट ललित जोशी पीयूष कुमार आशीष गुरुरानी पारस कांडपाल श्याम सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version