प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया-
जिस पर दिनांक 12.06.2022 से 26.06.2022 तक प्रचलित “अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता पखवाड़ा” में दिनांक 23.06.2022 को चौखुटिया पुलिस द्वारा चौखुटिया बाजार में टैक्सी चालकों व अन्य आसपास के लोगो को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी तथा यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई किसी भी प्रकार की नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचने पर पुलिस को सूचना दे । लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया व ड्रग्स के प्रति लोगों को जागरुक किया गया।