Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छावनी क्षेत्र के 20 लाख नागरिकों को मिलेगा रक्षा संपदा विभाग के उप कार्यालय का लाभ- अजय भट्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को रानीखेत में रक्षा संपदा विभाग के उप कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। इसका शुभारंभ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रानीखेत पंहुचे अजय भट्ट का यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

छावनी परिषद से लोगों को मिलेगा लाभ-

उन्होंने कहा कि यह कार्यालय रानीखेत कैंट के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय नागरिकों को दाखिल खारिज सहित तमाम समस्याओं के लिए अब बरेली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। छावनी क्षेत्र के 20 लाख नागरिकों को इस कार्यालय का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छावनी क्षेत्र के नागरिकों की हर समस्या के समाधान का प्रयास कर रही है। भूमि का प्रबंधन अब रानीखेत उप कार्यालय से ही होगा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 17.99 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय के पास है। जिनमें से 1.61 एकड़ भूमि सिर्फ छावनी परिषद के अधीन है। इससे कुमाऊं के अधिकांश छावनी परिषद के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सांसद अजय टम्टा ने कहा कि छावनी क्षेत्र के नागरिकों को अब बरेली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Exit mobile version