Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मृग विहार में अब स्थानीय पक्षियों का भी दीदार कर सकेंगें पर्यटक, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एनटीडी स्थित मृग विहार में अलग अलग प्रजाति के जानवर और पक्षी रहते हैं। जिसके बाद अब स्थानीय लोग समेत बाहरी पर्यटक स्थानीय खूबसूरत पक्षियों का भी दीदार कर सकेंगे।

भेजा प्रस्ताव

जिसके बाद इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पक्षियों को रखने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसके बाद जल्द स्थानीय पक्षियों को भी यहां रखा जाएगा।

बड़ी संख्या में पंहुचते है सैलानी-

अल्मोड़ा के एनटीडी में स्थित मृग विहार पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां स्थानीय समेत पर्यटक मृग विहार की सैर को बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मृग विहार में भी हर रोज 200 से 300 सैलानी पहुंच रहे है। सुबह से शाम तक इन दिनों मृग विहार में रौनक देखने को मिल रहीं है। सैलानी यहां पहुंचकर सफेद बंदर समेत अन्य जानवरों के दीदार कर रहे हैं।

Exit mobile version