Site icon Khabribox

रानीखेत: जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल के 34 कर्मचारियों को निकाला, मचा बवाल

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल के कर्मचारियों ने ‌प्रधानाचार्य, एसडीएम और कोतवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहीं यह बात-

जिसमें जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल कर्मचारी संघ ने कहा कि 34 कर्मचारियों को बगैर कारण बताओ नोटिस निकाल दिया गया। उन्हें अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से न सिर्फ कर्मचारी प्रभावित हुए हैं बल्कि उनका परिवार भी सदमे की हालत में है।‌ उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के बीच में नौकरी छूट जाने से वे लोग अब कहां जाएंगे। कहा कि 24 घंटे के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो कालेज गेट के सम्मुख धरना प्रदर्शन होगा। वहीं दूसरी तरफ स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को भी अशोका हाल गर्ल्स स्कूल मजखाली शिफ्ट कर दिया गया है।

Exit mobile version