Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप, डीएम ने बैठाई जांच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अस्सी के दौर में कांग्रेस से विधानसभा सदस्य फिर बसपा के बाहुबली नेताओं में शुमार अकबर अहमद डंपी विवादों में आए हैं।

डीएम ने बैठाई जांच-

बसपा से सांसद रहे अकबर अहमद डंपी पर विकासखंड के सिवाल मटियाली गांव की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पंहुच गई है। जिसके बाद अब इस मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है। इधर राजस्व उपनिरीक्षक से जल्द मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

भूमि कब्जाने का आरोप-

आरोप है कि डंपी के लोगों ने ताड़ीखेत ब्लाक के सिवाल मटियाली गांव में बड़े पैमाने पर खरीदी गई जमीन के अलावा उन ग्रामीणों की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, जो बेची ही नहीं गई है। तीन वर्ष पूर्व एसडीएम कार्यालय में मामला चलने के बाद अब मुख्यमंत्री व डीएम को ट्विट किए जाने के बाद जमीन का यह मामला फिर बाहर आ गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सिवालमटियाली गांव में जोत बिखरी हुई है। जमीन का बंटवारा भी ठीक से नहीं हुआ है। ऐसे में एकमुश्त जमीन पर घेरबाड़ से साफ है कि बड़े रकबे पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।

Exit mobile version