Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला कारागार में तेजी से फैल रहा संक्रामक रोग, चपेट में आ रहे कैदी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला कारागार में संक्रामक रोग तेजी से फैल रहे हैं। इसकी चपेट में कैदी आ रहे हैं। जिसमें कैदी बुखार, सर्दी-जुखाम आदि रोगों से ग्रसित हो रहे हैं।

संक्रामक रोग की दस्तक-

बताया जा रहा है कि अभी तक जेल में 80 से अधिक कैदी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बैरकों में क्षमता से अधिक कैदी होने से रोग फैलने की भी आशंका है। जबकि बीते दिनों विभिन्न बीमारी के बाद एक कैदी की मौत भी हो चुकी है। हालांकि कैदियों का जेल के ही अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। लेकिन कई बार हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

Exit mobile version