Site icon Khabribox

रानीखेत: 51वीं खेलकूद प्रतियोगिता में केवी रानीखेत के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जीते‌ 19 पदक

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थानीय केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देहरादून संभाग में संपन्न 51वीं खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं।

छात्रों का शानदार प्रदर्शन-

जिसमें विद्यालय के 23 छात्र-छात्राओं में से 19 बच्चों ने स्वर्ण पदक सहित तमाम पदक अपने नाम किए‌ है। जिसमें विद्यालय की मानवी तिवारी, पंकज सिंह पवार, संस्कृति जोशी, पंकज नैनवाल, प्रियांशु जलाल और हिमांशु बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीते। बबिता कोटलिया, दिशिता जोशी, वर्तिका बिष्ट, हिमांशु जैड़ा, अंशिका डांगी और वैभव चंद्र ने रजत पदक जीते। दिशिता जोशी, वर्तिका बिष्ट और हिमानी सती ने कांस्य पदक जीते।

Exit mobile version