Site icon Khabribox

सोमेश्वर: हर‌ महीने के आखिरी दिन पूरी तरह बंद रहेगा बाजार, जानें

सोमेश्वर (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामलीला मैदान में शनिवार को व्यापार संघ की बैठक हुई।

माह के अंतिम दिन बंद रहेगा बाजार-

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर माह के अंतिम दिन सोमेश्वर बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यदि किसी व्यापारी ने दुकान खोली तो उससे अर्थदंड वसूला जाएगा। इसके अलावा बाजार की सफाई का खास ख्याल रखने की बात कही गई।

यह लोग रहें मौजूद-

व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरिहर उपाध्याय, श्याम सुंदर बोरा, शिवेंद्र बोरा, त्रिभुवन बोरा, हरीश बोरा, जगदीश बोरा, दीपक पांडे, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version