Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी अल्मोड़ा ने जागेश्वर धाम में लगने वाले आगामी श्रावणी मेले की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 11/07/2022 को जागेश्वर धाम पहुंचकर आगामी श्रावणी मेले की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। व‌ जागेश्वर धाम मन्दिर परिसर व पार्किंग स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओ को जाँचा गया ।

यातायात संबंधी न हो‌ कोई समस्या-

जागेश्वर धाम श्रावणी मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जायेगी, जिससे जागेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा एवं यातायात सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े व श्रद्धालुओं मे सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो ।

अराजकता व मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश-

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष दन्या श्री सुशील कुमार को अराजकता व मनमानी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही जागेश्वर धाम मन्दिर कमेटी, स्थानीय लोगों व मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील की गई ।

Exit mobile version