Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने स्कूली छात्राओं को दी महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.07.2022 को आदर्श अटल बालिका इन्टर काँलेज चौखुटिया में तालुक विधिक सेवा समिति द्वाराहाट के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।

किया जागरूक-

जिसमें चौखुटिया पुलिस द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध ,बाल अपराध,यातायात के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, सुरक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार समस्या होने पर महिला हेल्प लाईन न0 1090, डायल 112 में फोन कर व गौरा शक्ति ऐप को डाउनलोड कर सहायता प्राप्त करने के लिए जागरुक किया गया ।

Exit mobile version