Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त शिक्षक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर में एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी में लटककर अपनी जान दे दी।

बुजुर्ग ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार मूल रूप से दौलाघट निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरीश सिंह (65) अपनी पत्नी के साथ नगर के बंसल गली में रहते थे। मंगलवार की रात हरीश अपने कमरे में चले गए और कमरा बंद कर दिया। इसके बाद वह घर के अन्दर ही फंदे पर लटके मिले। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version