Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आरटीओ अल्मोड़ा ने 1400 बकायेदारों को किया डिफाल्टर घोषित, तैयार की सूची

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अल्मोड़ा आरटीओ कार्यालय ने टैक्स जमा नहीं कर रहे 1400 डिफाल्टरों की सूची तैयार की है।

टैक्स नहीं देने पर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी-

संभागीय परिवहन विभाग मोटर वाहन टैक्स नहीं देने वाले वाहन स्वामियों को दो नोटिस जारी करते के बाद भी टैक्स जमा नहीं होने पर वसूली पत्र जारी करता है। जिस पर 1000 वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जबकि लंबे समय से 60 ऐसे बड़े डिफाल्टरों है जिन्हे आरटीओ प्रशासन की ओर से वसूली पत्र भेजा गया है। वर्तमान में 47200 हजार वाहन सड़कों में दौड़ रहे है। जिसमें 6 हजार से अधिक कॉमर्शियल वाहन है। करीब तीन सौ वाहन ऐसे है जो सड़कों में खड़े है और इनका टैक्स जमा नहीं हो रहा है। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Exit mobile version