Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कोरोना काल‌ में जरूरतमंदों को दिए ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर संस्था को लौटाने की अपील

कोरोना काल में ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर का काफी इस्तेमाल हुआ जो जरूरतमंदों के काम आया। हालांकि अब कोरोना का कहर कम हो‌ गया है लेकिन ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर की आज भी उपयोग में मांग बढ़ रही है।

ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर लौटाने की अपील-

ऐसे में संस्था ने कोरोना काल‌ में ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए। जिस पर कोरोना काल में कुल आठ(8)ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे थे जो कि उस दौर में बहुत महंगे आए थे और उससे कई लोगों की जान बचाने का कार्य भी किया गया था और लगातार किया जा रहा हैं। जिसमें 8 में से तीन ही कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं और वह तीनों भी जरूरतमंदों के पास गए हुए है। बाकी पांच कंसंट्रेटर उस समय जो भी जरूरतमंद है अपने साथ ले गया था वह उसे वापस करके नहीं गया। जिस पर संस्था ने अनुरोध किया है कि अगर किसी के पास भूलवश भी कंसंट्रेटर रह गए हैं तो कृपया उन्हें लौटाने का कष्ट करें जिससे आगे को भी उक्त उपकरणों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। संस्था ने बताया कि अभी जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत पड़ रही है। जो संस्था से इसे दिलाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में संस्था को इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत है।

ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर-

ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर वह डिवाइस है, जो वातावरण की हवा से ऑक्सिजन जनरेट कर सकती है। ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को अलग करता है और ऑक्सिजन की अधिकता वाली गैस को बाहर निकालता हैए जिसका इस्तेमाल ऑक्सिजन की जरूरत वाले मरीज कर सकते हैं। कोरोना मरीजों के मामले में अगर ऑक्सिजन का स्तर 94 फीसदी से कम हो जाता है तो मरीज को तुरंत ऑक्सिजन थेरेपी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर सप्लीमेंट ऑक्सिजन मरीजों को सप्लाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Exit mobile version