रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहा राजकीय ठेकेदारों की बैठक हुई। जिसमें ठेकेदारों ने शासन और सरकार पर रायल्टी वसूली के नाम पर ठेकेदारों का अहित करने का आरोप लगाया है। इस बैठक में तय हुआ कि शीघ्र ही इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएंगे।
ठेकेदारों का शोषण-
जिसमें ठेकेदारों ने बैठक में कहा कि रायल्टी और रायल्टी व्यास के नाम पर ठेकेदारों का शोषण किया जा रहा है, जिसे ठेकेदार बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसमें उन्होंने कहा कि रायल्टी का 197 रुपये प्रति घन मीटर और 25 प्रतिशत रायल्टी का न्यास काटा जा रहा है।
यह लोग रहें मौजूद-
इस मौके पर बैठक में कुंदन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, हीरा बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह देव, संजय सिंह बोरा, प्रमोद रावत आदि लोग मौजूद रहे।