Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बदलते मौसम के साथ अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। लगातार मौसम बदल रहा है। कभी भारी बारिश तो कभी धूप का दौर जारी है।

सेहत का रखें ध्यान-

ऐसे में बदलते मौसम के साथ बीमारियां भी बढ़ रही है।‌शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी 350 पहुंची। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार रही। जिसमें जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम, खांसी, एलजी, पेट दर्द, गठिया आदि रोगों के मरीज बढ़े हैं। जिसमें बच्चें, बुजुर्ग भी शामिल है।

Exit mobile version