Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर वाहन चलाने पर 01 व्यक्ति को इंटरसेप्टर ने किया गिरफ्तार,‌वाहन सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

शराब पीकर वाहन चला रहा था चालक-

जिस पर चैकिग अभियान के दौरान दिनांक 16/07/2022 को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 सुनील कुमार ,का0 ललित बिष्ट द्वारा लोधिया के पास हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जाने वाली कार मारुति ऑल्टो 800 संख्या UK02 6113 के चालक देवेंद्र सिंह धपोला पुत्र भगवत सिंह धपोला निवासी धपोलासेरा,कांडा जिला बागेश्वर को शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाये जाने पर धारा 185/202/207 मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया गया। वाहन मे बैठे 02 सवार व्यक्तियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन में भिजवाया गया। चालक के ड्राइविंग लाईसेंस को निरस्तीकरण को भेजा गया।

Exit mobile version