Site icon Khabribox

रानीखेत: विज्ञान वर्ग में शिक्षक न होने पर अभिभावकों ने जीआईसी श्रीखेत में की तालाबंदी

रानीखेत (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां तहसील क्षेत्र के सुदूरवर्ती जीआईसी श्रीखेत में विज्ञान वर्ग के शिक्षकों के पद खाली है।

अभिभावकों में गुस्सा-

जिसमें शिक्षक नहीं है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इस वजह से विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को बग्वालीपोखर, मजखाली जाना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों में गुस्सा है।

जल्द हो शिक्षक की तैनाती-

जिस पर अभिभावकों ने मंगलवार को जीआईसी श्रीखेत में तालाबंदी कर दी। जिस पर कहा कि यदि विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं शीघ्र पहुंचे तो सीईओ कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

यह लोग रहें मौजूद-

अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को बीडीसी सदस्य कन्नू साह के नेतृत्व में विद्यालय जाकर वहां तालाबंदी कर दी। इनमें मुुुुझोली प्रधान रेनू देवी, दैना की रेखा देवी, भूपाल परिहार, प्रदीप तिवारी, हेमंत आर्य, प्रताप राम, भावना देवी, दीपा दैवी, रमेश परिहार, महेंद्र बिष्ट, अशोक बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version