Site icon Khabribox

बागेश्वर: काम से हटाए गए कोविड उपनल कर्मियों का अपनी मांगों को लेकर धरना जारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां काम से हटाए गए कोविड उपनल कर्मियों का धरना जारी है। जिस पर मंगलवार को भी कर्मियों ने सेवा विस्तार की मांग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।

सेवा विस्तार न‌ होने पर‌ उपनल कर्मियों ने जताई नाराजगी-

जिस पर‌ कोविड उपनल कर्मियों ने उनका सेवा विस्तार न होने पर नाराजगी जताई। कर्मियों‌ ने कहा कि उन लोगों ने कोरोना काल में दो साल तक दिन-रात काम किया लेकिन अब कोविड के मामले कम होते ही सरकार ने उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन-

कर्मियों ने कहा कि एक अप्रैल से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार उनका सेवा विस्तार कर रही है। उपनल कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह लोग रहें शामिल-

इस दौरान ‌धरने पर बलवंत नगरकोटी, सुरेश पांडेय, संजय कन्नौजिया आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version