Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम मेले में ‌पुलिस ने राजस्व प्रशासन के साथ मिलकर हटाया मेला क्षेत्र का अतिक्रमण,‌ स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

अल्मोडा़ के जागेश्वर धाम मेला में ‌पुलिस ने राजस्व प्रशासन के साथ मिलकर मेला क्षेत्र का अतिक्रमण हटाया।

जागेश्वर धाम मेला क्षेत्र में लगे फड़ व दुकानों का अतिक्रमण हटाया-

आज दिनांक 20/07/2022 को थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना दन्या, मेला प्रभारी संजय जोशी श्रावणी मेला जागेश्वर धाम द्वारा मय पुलिस फोर्स के राजस्व प्रशासन के साथ मिलकर जागेश्वर धाम मेला क्षेत्र में लगे फड़ व दुकानों के अतिक्रमण को हटाया गया।

स्वच्छता के प्रति किया जागरुक-

आपरेशन मर्यादा के अन्तर्गत दुकानदारों, श्रद्धालुओं को जागेश्वर धाम मेला क्षेत्र की स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। मेला क्षेत्र में सत्यापन की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version