Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसओजी व सल्ट पुलिस ने एक युवक को 9 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक युवक गिरफ्तार-

जिस पर एस0ओ0जी0 व जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 21/07/2022 को एस‌ओजी व थाना सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट के नेतृत्व मे चैकिंग के दौरान सल्ट लमखाल बैंड नैल तिराहे के पास 01 युवक प्रदीप कुमार उम्र करीब-27 वर्ष पुत्र श्री रामपाल निवासी ग्राम ब्यौर कासमाबाद थाना इस्लामनगर तह0 बिसौली जिला बदायूँ उ0प्र0 हाल- मौहल्ला शक्तिनगर रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में कुल 09.053KG गाँजा कीमत- 135795/-रुपये बरामद होने पर युवक को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

युवक ने बताई यह बात-

SOG प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ करने पर युवक द्वारा बताया गया कि मै गाँजा लेने आज रामनगर से सराईखेत आया था मैने कटपतिया व ईकोखेत से 02 लोगो से बातचीत करके उनसे गाँजा लिया, उनको मैने 9000/-रुपये दिये वो चले गये उनका नाम-पता मैं नही जानता हूँ।
पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट
2 कानि0 संजू कुमार थाना सल्ट
3- कानि0 मनमोहन सिंह SOG
4-हो0गा0 मनोज शर्मा

Exit mobile version