Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर‌ समेत कई इलाकों में बढ़ा पेयजल संकट, प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को‌ मजबूर लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आए दिन पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। पानी न आने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है।

पेयजल संकट-

ऐसे में नगर के कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। ऐसी स्थिति में लोग नौले, धारे आदि प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। इसमें लोगों का काफी समय बरबाद हो रहा है। नगर में सरकार की आली, खत्याड़ी, दुगालखोला, धारानौला कई स्थानों पर सबसे अधिक पेयजल संकट है। जिस पर लोगों का कहना है कि बरसात में भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में जल संस्थान को पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

Exit mobile version