Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारत स्वभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति अल्मोड़ा द्वारा बालिकाओं को किया गया सम्मानित

अल्मोड़ा में विवेकानन्द बालिका इण्टर कालेज अल्मोडा में भारत स्वभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति अल्मोड़ा द्वारा पूर्व में मा नन्दा देवी प्रागण में योगा एवं हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बालिकाओ को सम्मानित किया गया।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित-

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित हरेला पर्व पर भाषण प्रतियोगिता और पर्यावरण विषय पर चित्रकारिता की प्रतिभागियो को भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान प्रभारी रूप सिह बिष्ट, महिला पतंजलि प्रभारी माया भोज, महामन्त्री तुलसी सिराडी , तहसील प्रभारी मन्जू जोशी प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

यह लोग रहें उपस्थित-

इस अवसर पर यशपाल भट्ट एंव शिक्षक , शिक्षिकाएं बहने व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version