Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेटे के इलाज के लिए भटक रहा गरीब पिता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बेटे के इलाज के लिए गरीब पिता को दर दर भटकना पड़ रहा है। जिसकी वजह है राशन‌ कार्ड। ऑनलाइन राशन कार्ड में बेटे का नाम न चढ़ने से एक गरीब ग्रामीण को निशुल्क चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

दर दर इलाज को भटक रहा ग्रामीण-

जानकारी के अनुसार जिले के भैंसियाछाना ब्लाक के डालाकोट निवासी भुवन चंद्र डालाकोटी का 10 वर्षीय बेटा 20 जुलाई को खेलते वक्त गिर गया जिससे उसे चोट लग गई। जिसके बाद स्वजन बच्चे को इलाज के लिए पहले अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय लाए। यहां से उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया। बेस से उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अब वहां भुवन चंद्र अपना बीपीएल कार्ड लेकर घूम रहे हैं। चिकित्सालय के अधिकारियों का कहना है कि राशनकार्ड में बच्चे का नाम ऑनलाइन नहीं चढ़ा है। इस वजह से बच्चे को निशुल्क चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे गरीब पिता पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।

Exit mobile version