Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस व डायल‌ 112 ने महिला श्रद्धालु के गुम हुए पर्स को तलाश कर  परिवार की खोई मुस्कान लौटाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 25/07/2022 को महिला श्रद्धालु मंजू बर्मा पत्नी सुरेश वर्मा निवासी ग्वालियर उ०प्र० द्वारा सूचना दी कि जागेश्वर धाम में उनका पर्स कही गुम हो गया हैं, जिसमें उनकी ज्वैलरी,नगदी,मोबाईल आदि सामान था, जो काफी खोजबीन के बाद भी नही मिल रहा है।

पुलिस का जताया आभार-

इस सूचना पर डायल 112 व दन्या पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पर्स को तलाश कर महिला श्रद्धालु को सुपुर्द किया गया। श्रद्धालु परिवार ने पर्स ज्वैलरी,नगदी,मोबाईल को सकुशल वापस पाकर अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की ।

Exit mobile version