Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर केमू बस चला रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात व इंटरसैप्टर प्रभारी को यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।

बस चालक गिरफ्तार-

इसी क्रम में दिनांक 30/07/2022 को थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान केमू बस सं0 UK01PA 1565 को रोककर चैक किया गया, तो चालक मुकेश नैनवाल पुत्र बालादत्त नैनवाल निवासी डिना पोखरी अल्मोड़ा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर, बस को सीज किया गया ।

सोमेश्वर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा को 24 घंटे मे किया बरामद-

दिनांक 29/07/2022 को थाना सोमेश्वर में वादी दिवान सिंह निवासी ग्राम -पोस्ट सुनोली सोमेश्वर द्वारा सूचना दी गयी कि उसका पुत्र प्रेम सिंह उम्र 25 वर्ष जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. दिनांक 28/07/22 से घर से गायब है. काफ़ी ढूंढ खोज के बाद भी नहीं मिल रहा है व युवक के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है. सूचना पर सोमेश्वर थाने के सभी ग्राम चौकीदारों से सम्पर्क कर युवक के हुलिये से अवगत कराया गया. तो युवक ग्राम बसौली चौकी ताकुला क्षेत्र मे घूमता पाया गया जिसे सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version