Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां सड़क निर्माण कार्य रूकने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी, 05 अगस्त से दी आमरण अनशन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत मासी -परथोला छह किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य रूका हुआ है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी जताई है।

आमरण अनशन की चेतावनी-

जिस पर नाराज ग्रामीणों का धरना सोमवार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर पांच अगस्त से क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ी तो आमरण अनशन के साथ चक्का जाम भी किया जाएगा।

Exit mobile version