Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगे 25 लाख से ज्यादा रूपए, मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लगातार यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कर्मी ने अपने पुत्र और एक अन्य साथी संग मिलकर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा दे 25 लाख रुपये से अधिक रूपए ठगे।

यह लोग हुए ठगी के शिकार-

जिसमें अलग अलग जगहों से लोगों को इन लोगों ने ठगा। इसमें पंकज – 2 लाख 50 हजार, नरेंद्र सिंह – 2 लाख, सुरेंद्र सिंह – 2 लाख 50 हजार, गौरव बिष्ट – 2 लाख रुपये, कंचना – 3 लाख, लक्ष्मी – 3 लाख 50 हजार, रेखा मेर – 2 लाख 50 हजार, चंद्रा बोरा – 3 लाख रुपये हड़पे। इस संबंध में दन्यां और लमगड़ा थाने में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित पुलिस की पकड़ में होंगे।

Exit mobile version