Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अधिक रॉयल्टी के शासनादेश के विरोध में ठेकेदारों ने दिया धरना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय निर्माण कार्यों में पांच गुना अधिक रायल्टी के शासनादेश के विरोध में ठेकेदारों का आंदोलन जारी है।

धरना जारी-

जिस पर हिमालयन वेलफेयर कांट्रेक्टर सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता प्रथम वृत्त कार्यालय में धरना दिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में समय वृद्धि और कार्य विचलन में बगैर कारण देरी कर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। इसे सरल बनाया जाए। वर्तमान में ठेकेदारों के नवीनीकरण और रजिस्ट्रेशन में नई व्यवस्था के तहत जो व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है उसे समाप्त कर पूर्व व्यवस्था लागू की जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर आठ अगस्त को लोनिवि के सभी खंडों में तालाबंदी का एलान किया

Exit mobile version