Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसपी ने स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत को दी भावपूर्ण विदाई

अल्मोड़ा में प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 08.08.2022 को जनपद अल्मोड़ा से तपेश कुमार चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत के नवनियुक्ति में स्थानांतरित होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।


भावपूर्ण विदाई के साथ भेंट किए उपहार-

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जनपद में नियुक्त रहते हुए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए, उनके स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य‌ की कामना के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई तथा उपहार भेंट किए गए। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपने विभागीय अनुभवों तथा जनपद में व्यतीत किए गए महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

यह लोग रहें मौजूद-

विदाई समारोह के दौरान पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशीन जोशी ,पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सुरेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत,थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी / अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Exit mobile version