Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में सैन्य विषय न होने से छात्रों की बढ़ रही परेशानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर में सैन्य विषय अब तक संचालित नहीं हुआ है।

सैन्य विषय का छात्रों को नहीं मिल रहा लाभ-

अब तक सैन्य विषय का छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस पर परिसर में विषय संचालित नहीं होने से युवाओं को पिथौरागढ़ महाविद्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यहां के युवाओं को देश सेवा में करिअर बनाने में सहायक सैन्य विज्ञान के लिए पिथौरागढ़ की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं विवि प्रशासन की ओर से सैन्य विषय के संचालन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

Exit mobile version