Site icon Khabribox

द्वाराहाट: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों से पुलिस कर्मियों को बांधी रक्षा की डोर

आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर बहनो ने थाना द्वाराहाट में पुलिस कर्मियों को रक्षा की डोर बाँधी।

रक्षा बंधन का पर्व-

आज दिनांक 11.08.2022 को रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउण्टआबू राजस्थान की द्वाराहाट शाखा की बहनों द्वारा थाना द्वाराहाट में आकर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवं थाने के समस्त स्टाफ को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा किया गया और उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हुए इसी लगन एवं निष्ठा से बहनों एवं क्षेत्र की जनता की रक्षा करने के लिये प्रेरित किया।

Exit mobile version