अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत व अल्मोड़ा क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।
गुलदार का आतंक-
यहा रानीखेत के सिंगोली, विशुवा, गंगोड़ा सहित आसपास के गांवों में तेंदुए की दहशत जारी है। पूर्व सैनिक पर हमले के बाद वन विभाग ने यहां दो पिंजरे भी लगा दिए हैं। अभी तक गुलदार पकड़ा नहीं गया है। मंगलवार को विशुवा गांव में तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों के मुताबिक यहां छह से अधिक तेंदुए शावकों के साथ सक्रिय हैं। वहीं गुलदार को पकड़ने के लिए मुरादाबाद से शिकारी भी बुुलाया गया है।