Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रामनगर से मानिला आ रही बस फिसली, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मानिला (अल्मोड़ा) में रामनगर से मानिला आ रही रोडवेज अचानक गोबर‌‌ के कारण फिसल‌ गई।

ब्रेक लगाने पर गोबर में फिसली बस-

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। जब यहां सदर बाजार में बस गोबर के कारण फिसल गई। दुर्घटना में बस में सवार सात यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। जिस पर लोगों ने पुलिस से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। जिसमें लावारिस जानवरों की वजह को भी बड़ा कारण बताया। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोग आंदोलन और जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे।

Exit mobile version