Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाइक सवार युवक पर झपटा गुलदार, किया घायल

अल्मोड़ा में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहा रानीखेत में गुलदार और खुंखार बनता जा रहा है। यहां
गुलदार झलोड़ी गांव में बाइक सवार पर झपट पड़ा और पांव में नाखून के निशान बना दिए।

गुलदार का आतंक-

जिसके बाद घायल‌ युवक को‌ अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से होकर स्कूल के बच्चे भी जा रहे थे। यदि तेंदुआ बाइक सवार पर नहीं झपटता तो बच्चों की जान पर बन आती। ग्रामीणों में तेंदुए के आतंक को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

Exit mobile version