March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: सल्ट एवं भतरौजखान पुलिस ने की 03 वारंटियों की गिरफ्तारी

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों की शत् प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में थाना सल्ट एवं भतरौजखान पुलिस द्वारा 03 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी-

थाना सल्ट- दिनांक 18 /05/2022 को माननीय न्यायालय भिक्यासैण द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 28/2022 धारा 147/325/504/506 भादवि0 से संबंधित अभियुक्तगण 1-कैलाश सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र जय सिंह निवासी राजपुर फतेहगंज गदरपुर जिला उधम सिंह नगर एवं 2- छत्रपाल सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र मुंशी सिंह निवासी ग्राम कूल्हा चक्की मोड मझरा जनपद उधम सिंह नगर को गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर से उ0नि0 सुनील कुमार , कानि0 संजू कुमार थाना सल्ट द्वारा गिरफ्तार किया गया।

किया गिरफ्तार-

थाना भतरौजखान- मा0 न्यायालय रामनगर नैनीताल द्वारा –जारी फौजदारी वाद सं0 440/2019 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बसन्त कुमार पुत्र तारा दत्त खुल्बे निवासी –को उ0 नि0 विनोद घई, कानि0 दीप चन्द द्वारा सुरागरसी पतारसी के उपरान्त 19/05/2022 को प्रतापपुर,काशीपुर उधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।