Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल निगम व जल संस्थान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बनें दिनेश चंद्र तिवारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जल निगम व जल संस्थान मजदूर यूनियन की ओर से शनिवार को बैठक आयोजित हुई।

कार्यकारिणी का गठन-

जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें दिनेश चंद्र तिवारी को अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह नेगी को सचिव, राजू बिष्ट को उपाध्यक्ष, जीवन चंद्र जोशी को संरक्षक, सोबन सिंह को उपसचिव, प्रेमा बिष्ट को कोषाध्यक्ष, किशन सिंह ढैला को संगठन मंत्री और मनोता देवी को प्रचार मंत्री बनाया गया।

Exit mobile version