Site icon Khabribox

रानीखेत: अग्निवीर भर्ती 2022: अग्निवीर ट्रेडमैन पदों की भर्ती के लिए पहले दिन 2347 युवाओं ने लगाई दौड़

रानीखेत से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अग्निपथ योजना के तहत शनिवार से रानीखेत में भर्ती रैली शुरू हो गई है।

अग्निवीर भर्ती-

जिसमे सोमनाथ मैदान में सैन्य भर्ती रैली शुरू हो गई है। पहले दिन कुमाऊं मंडल के चार जिलों से जुड़े तहसीलों के युवाओं की ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती शुरू हुई जो शाम तक चलती रही। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेडमैन के लिए चार जिलों से कुल 3662 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। एआरओ अल्मोड़ा के अंतर्गत सोमनाथ मैदान में पहले दिन अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के सभी तहसीलों के युवाओं के लिए अग्निवीर ट्रेडमैन पदों के लिए भर्ती हुई। रैली में पहले दिन 3662 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसमें 2347 युवाओं ने दौड़ लगाई। हालांकि बारिश के चलते दौड़ देर से शुरू हो पाई। इस कारण शनिवार को देर शाम तक दौड़ हुई।

Exit mobile version