Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, हेल्पर घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के अस्कोट जा रही एक पिकअप हादसे का शिकार हो गयी।

खाई में गिरी पिकअप-

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे हल्द्वानी से अस्कोट जा रही पिकअप दन्यां के समीप ओखलगाड़ा मोड़ (बसुली) के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया। खाई से घायल वाहन स्वामी (चालक) हरीश सिंह पाल (38) पुत्र तेज सिंह और हेल्पर अशोक कुमार (25) पुत्र बहादुर राय को निकाला गया। दोनों ग्राम बगडीहाट पोस्ट तितरी तहसील डीडीहाट थाना अस्कोट के रहने वाले हैं।

चालक की हादसे में मौत-

जिस पर 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी उपचार के लिए ले जाया गया। जहां वाहन मालिक (चालक) चालक हरीश सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि हेल्पर अशोक कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आना मान रही है।

Exit mobile version