Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025: दन्या पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्रों में समाज के हर वर्ग के लोगों को खास तौर पर युवाओं व छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

दी आवश्यक जानकारी-

इसी क्रम में दिनांक 27.08.2022 को थाना दन्या पुलिस द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज, धौलादेवी दन्या में छात्र- छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए, कभी नशा ना करने के लिए प्रेरित किया गया तथा यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई किसी भी प्रकार की नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचता है तो पुलिस को सूचना दे, पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

किया जागरूक-

इसके साथ साथ यातायात नियमों ,महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध ,बाल अपराध के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930, Uttrakhand Police app के संबंध में जानकारी दे कर जागरूक किया गया।

Exit mobile version