Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवती से की अभद्रता, जान से मारने की भी दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 19/08/2022 को एक महिला द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर तहरीर दी कि सौरभ नगरकोटी पुत्र पूरन सिंह निवासी जखेटा पोस्ट एनटीडी अल्मोड़ा काफी समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है और पीछा कर भद्दे कमेंट व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

नोटिस देने के बाद भी नहीं माना युवक-

जिस पर तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 354(घ)/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा नोटिस देने के उपरांत भी युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस पर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को युवती से अभद्रता करने वाले युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 27/08/2022 को युवती को पीछा कर भद्दे कमेंट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने व सोशल मीडिया पर युवती को प्रताड़ित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version