अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लगातार साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जिसमें ठग अलग अलग पैंतरे अपना रहें हैं।
फोन के झांसे में आया युवक, गंवाए 70 हजार रुपए-
एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां लकी ड्रॉ में आई फोन जीतने के झांसे में आकर अल्मोड़ा के एक युवक ने 70 हजार रुपये गंवा दिए। अल्मोड़ा के डीनापानी निवासी लोकेश मेहता ने पुलिस को बताया कि बीते 23 जून को उसे एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को होमचार्ट24.कॉम से बताया। कहा कि उसके नंबर पर लक्की ड्रॉ निकला है। लिहाजा उसे उसकी वेबसाइट से एक सामान लेना होगा। इस पर लोकेश ने ऑनलाइन तरीके से एक आइटम खरीद लिया था, जिसकी डिलीवरी अब तक नहीं हुई है। उसके बाद उस साइबर ठग ने लोकेश को बताया कि उसके लकी ड्रॉ में आईफोन निकला है। इसके लिए उसने जीएसटी के नाम पर लोकेश से 70 हजार रुपये ठग लिए।
मुकदमा दर्ज-
जिसके बाद ठगी का एहसास होने पर युवक ने पुलिस को तहरीर सौंपी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।