Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला के छठे दिवस के अवसर पर प्रथम सत्र में विद्यार्थियों द्वारा पूर्व दिवस की आख्या प्रस्तुत की गई।

प्रकृति को प्रदूषण से मुक्त रखने का करेंगे प्रयास-

जिसके बाद बी.एड. प्रशिक्षुओं के निर्धारित पांच ग्रुपों द्वारा निष्प्रयोज्य वस्तुओं से प्रयोज्य वस्तुएं बनाकर उनका प्रस्तुतीकरण किया गया तथा संकल्प लिया गया कि प्रकृति को प्रदूषण से मुक्त रखने का प्रयास करेंगे। साथ ही बी.एड. प्रशिक्षुओं में सामुदायिक भावना का विकास करने हेतु कुछ सामुदायिक गतिविधियां खेल के माध्यम से कराई गई, जिसमें सभी प्रशिक्षुओं को आनंद की अनुभूति हुई। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रिज़वाना सिद्दीकी के तत्वाधान में बी.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा शिक्षा संकाय तथा उसके आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण कर प्रकृति को संरक्षित रखने पर बल दिया गया।

यह लोग रहें मौजूद-

इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्षा प्रो. भीमा मनराल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रिज़वाना सिद्दीकी, अंकिता, सरोज जोशी, डॉ. पूजा प्रकाश तथा समस्त बी.एड. के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Exit mobile version