Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में 120 बेड का बनेगा एक और वार्ड, 40 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल काॅलेज में 120 बेड का एक और वार्ड बनेगा।

जानें-

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय आर्या ने कहा कि इससे कालेज में सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी। साथ ही प्रथम अनुमति पत्र के प्रथम नवीनीकरण में भी राहत मिलेगी। जिसमें वर्तमान में कालेज में फैकल्टी और डाक्टरों की कमी है। इसके लिए जल्द ही लगभग 40 डाक्टरों की नियुक्ति होगी।

Exit mobile version